Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने आज कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों को आरटी पीसीआर टेस्ट एवं वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही हरिद्वार कुंभ स्नानों को देखते हुए वहां वैक्सीनेशन और आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए विशेष अभियान चलाने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में जिन स्थानों पर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वहां कंटेनमेंट एवं माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं एवं टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाय। कहा कि जिन राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं वहां से आने वालों को कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों को आरटी पीसीआर टेस्ट एवं वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए


More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक