देहरादून,:उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज हिंदी साहित्य के जाने-माने साहित्यकार मंगलेश डबराल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि डबराल का निधन हिंदी साहित्य जगत में अपूरणीय क्षति है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि साहित्यकार मंगलेश डबराल अपनी कविताओं, गद्य और अनुवाद के कारण साहित्य जगत में विशेष पहचान रखते थे।उनके प्रसिद्ध रचनाओं में ‘पहाड़ का लालटेन’,’ घर का रास्ता’ जैसे कहीं साहित्य सम्मिलित थे। श्री अग्रवाल ने कहा कि हिंदी जगत में आज हमने चमकता हुआ सितारा खो दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को अपनी संवेदना व्यक्त की है।
Her khabar sach ke sath

More Stories
एडिफाई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
डीएम ने राज्य आंदोलनकारियों के साथ की बैठक
डीएम की संस्तुति पर उप निबन्धक ऋषिकेश निलम्बित, मुख्यालय सम्बद्ध; अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ