window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); बीजेपी पार्षद को गोलियों से भूनने का मामला | T-Bharat
June 27, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

बीजेपी पार्षद को गोलियों से भूनने का मामला

रुद्रपुर: पार्षद हत्या कांड में फरार चल रहे मास्टर माइंड अन्नू गंगवार और दिनेश शर्मा की दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद होने की तस्दीक हो गई है। रुद्रपुर पुलिस अब दोनों आरोपियों को रिमांड में लेने के लिए कोर्ट में बी वारंट के लिए अप्लाई कर चुकी है। कुछ दिन पहले रुद्रपुर कोतवाल एनएन पंत टीम सहित आरोपियो की तस्दीक के लिए दिल्ली गए थे।
12 अक्टूबर को अज्ञात कार सवार बदमाशों ने भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार बदमाश किच्छा हाईवे से होते हुए फरार हो गए थे। सनसनीखेज वारदात के 20 दिन बाद पुलिस ने बरेली से एक बदमाश को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया था। इसके बाद हत्याकांड के मास्टरमाइंड राजेश गंगवार को पीरूमदारा रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला पुलिस के हवाले कर दिया। फिर पुलिस टीम ने हत्या में शामिल एक और शूटर को गिरफ्तार किया। लेकिन अन्नू गंगवार और दिनेश शर्मा समेत पांच आरोपी अब भी फरार थे। बीते 20 नवम्बर को पुलिस टीम को सूचना मिली कि अन्नू गंगवार व दिनेश को दिल्ली पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। इसी दिन रुद्रपुर पुलिस ने अन्नू व अगले दिन दिनेश के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की तस्दीक के लिए कोतवाल एनएन पंत टीम के साथ दिल्ली गए। जहां दोनों आरोपियों की पहचान कंफर्म हुई। सीओ अमित कुमार ने बताया कि अन्नू गंगवार व दिनेश शर्मा 20 नवम्बर को पुष्प विहार थाना दिल्ली पुलिस ने दो देसी तमंचों व एक कार के साथ गिरफ्तार किया था। हम दोनों को रिमांड पर लेने के लिए बी वारंट की कार्रवाई कर रहे हैं।

news
Share
Share