window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); ट्रक और कार में हुई भिंड़त ,पांच की मौत | T-Bharat
February 18, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

ट्रक और कार में हुई भिंड़त ,पांच की मौत

ट्रक

ट्रक

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जलालपुर में त्रिलोचन मकड़ा बाईपास के पास आज ब्रेजा कार और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक इसमें एक घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि मंगलवार को जलालपुर थाने के क्षेत्र में एक कार ब्रेजा वाराणसी से जौनपुर की ओर जा रही थी। दूसरी ओर, एक ट्रक गिट्टी लादकर उल्टी दिशा से आ रहा था। तेज गति के कारण दोनों में आपस में टकरा गये। इस हादसे में पांच लोगों की मौत और एक घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर पांचों मृतकों की शिनाख्त की और परिजनों को सूचित कर दिया है।

news
Share
Share