window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए बैड न्यूज, फिर से पोस्टपोन हो गई ‘भूल भुलैया 2’
July 8, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए बैड न्यूज, फिर से पोस्टपोन हो गई ‘भूल भुलैया 2’

कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए बैड न्यूज, फिर से पोस्टपोन हो गई ‘भूल भुलैया 2’

कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए बैड न्यूज, फिर से पोस्टपोन हो गई ‘भूल भुलैया 2’

Bollywood: ऐक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर पिछले कई दिनों से अलग-अलग खबरें आ रही हैं। ऐसी चर्चा थी कि मेकर्स से टकराव के कारण वह कई बड़ी फिल्मों से हटा दिए गए। सबसे पहले कार्तिक धर्मा प्रॉडक्शन्स की ‘दोस्ताना 2’ से अलग हुए। इसके बाद शाहरुख खान की प्रॉडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की भी फिल्म ‘फ्रेडी’ से उन्हें हाथ धोना पड़ा।

अब एक फिर कार्तिक के फैंस के लिए अच्छी न्यूज नहीं है। दरअसल, उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग फिर से पोस्टपोन हो गई है। डायरेक्टर अनीस बज्मी की इस फिल्म में कियारा आडवाणी, तब्बू जैसे ऐक्टर्स भी अहम किरदारों में हैं।

बीते दिनों खबर आई थी कि ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग जुलाई के मध्य में शुरू हो सकती है। इस अपडेट के बाद कार्तिक के फैंस काफी खुश हो गए थे। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि खुशी ज्यादा वक्त के लिए नहीं थी। इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र की मानें तो अगस्त के मध्य तक फिल्म फ्लोर पर नहीं जाएगी।

सूत्र के मुताबिक, इस बारे में पूरी कास्ट और क्रू को प्रॉडक्शन हाउस की ओर से ई-मेल भेज दिया गया है। हालांकि, इस फैसले के पीछे की वजह क्या है, इस बारे में जानकारी नहीं है। बता दें, 2007 में रिलीज हुई ‘भूल भुलैया’ में अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा, अमीषा पटेल जैसे ऐक्टर्स नजर आए थे।

news
Share
Share