window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); आचार्य में राम चरण का और विक्रम में कमल हासन का धांसू लुक आउट T-Bharat
February 18, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

आचार्य में राम चरण का और विक्रम में कमल हासन का धांसू लुक आउट

आचार्य में राम चरण का और विक्रम में कमल हासन का धांसू लुक आउट

आचार्य में राम चरण का और विक्रम में कमल हासन का धांसू लुक आउट

Bollywood: कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद एक बार फिर से माहौल सामान्य होने पर फिल्मों की शूटिंग्स शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज भी हो रही हैं। वहीं, तमाम फिल्मों की रिलीज डेट, ट्रेलर और फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हो रहे हैं। अब साउथ इंडस्ट्री की फिल्म ‘आचार्य’ में राम चरण और फिल्म ‘विक्रम’ में कमल हासन का फर्स्ट लुक सामने आया है।

 

साउथ के पॉप्युलर ऐक्टर राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘आचार्य’ से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। इस फिल्म में राम चरण स्टूडेंट लीडर का रोल कर रहे हैं। वहीं, इस फिल्म में उनके पिता चिरंजीवी भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग का फाइनल शेड्यूल चल रहा है जल्द ही मेकर्स जल्द ही रिलीज डेट की घोषणा करेंगे।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता कमल हासन की फिल्म ‘विक्रम’ के मेकर्स ने उनका फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हुआ है। इस पोस्टर में कमल हासन, फहाद फासिल और विजय सेतुपति नजर आ रहे हैं। फिल्म में तीनों स्टार लीड रोल नजर आएंगे। फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी और फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

news
Share
Share