window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने रानीपुर मोड़ स्थित कार्यालय पर कोविड- कर्फ्यू में गरीब जरूरतमंद परिवारों को निरंतर राशन वितरित किया | T-Bharat
February 17, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने रानीपुर मोड़ स्थित कार्यालय पर कोविड- कर्फ्यू में गरीब जरूरतमंद परिवारों को निरंतर राशन वितरित किया

Haridwar,(Amit kumar): भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने रानीपुर मोड़ स्थित कार्यालय पर कोविड- कर्फ्यू में गरीब जरूरतमंद परिवारों को निरंतर राशन वितरित कर गरीबों का सहारा बने भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक व उनकी टीम के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया! गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल यादव ने कहा कि कोविड- कर्फ्यू में जहां गरीब जरूरतमंद परिवारों को रोजी रोटी का भारी संकट था ऐसे संकटकाल में निरंतर लंबे समय तक चंद्रमोहन कौशिक व उनकी टीम ने गरीब जरूरतमंद परिवारों का सहारा बनकर जिस तरह घर-घर तक राशन पहुंचाने का नेक कार्य किया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है !उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा कर कोशिक जी ने गरीब जनमानस के दिल में अपनी एक अमित छाप छोड़ दी है! उन्होंने कहा कि कोविड- कर्फ्यू के संकटकाल में चंद्रमोहन जी ने अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए अपनी टीम को जिस तरह जन सेवा कार्य में लगाया है वह हरिद्वार के इतिहास में उल्लेखनीय है!
सम्मानित होते हुए भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि जनता की सेवा ही सबसे बड़ा सम्मान है !भोलेनाथ हमें इतनी शक्ति प्रदान करें कि संकट के समय हम किसी जरूरतमंद का सहारा बन सके यही हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी! उन्होंने कहां की सम्मान देने के लिए मैं गौ रक्षा वाहिनी के सभी साथियों का धन्यवाद करता हूं !
कीर्तिकांत शर्मा, शिवम कौशिक, प्रभास शर्मा, अमन कौशिक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया!
स्वागत करने वालों में गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी, सोमपाल चौधरी, जितेंद्र यादव, विष्णु पांडे ,राजेंद्र नेगी ,सचिन वशिष्ठ, विमल रस्तोगी, सचिन शर्मा ,अरविंद जैन आदि उपस्थित थे!

news
Share
Share