देहरादून,(Amit kumar): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रात: 11 बजे कांग्रेस को सद्बुद्धि देने व अपने बड़े नेताओं से सीख लेने के लिए मौन व्रत रखेंगे। उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जिलों में जिलाध्यक्ष भी मौन व्रत रखेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सहित राज्य के स्वयं सेवी संस्थाये पीड़ितों केजीवन को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और कांग्रेस धरना प्रदर्शन में मशगूल है। कांग्रेस की रुचि सेवा कार्यों में नहीं है और वह राहत कार्यो में मीन मेख निकाल कर भय का वातावरण बना रही है। कांग्रेस जनता के बीच जाकर सेवा कार्यों में जुटे और उसे सद्बुद्धि आए इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक सांकेतिक मौन व्रत रखेंगे
कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए कल मौन व्रत्त रखेंगे कौशिक
कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए कल मौन व्रत्त रखेंगे कौशिक


More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक