हरिद्वार,(Amit kumar): सिडकुल मैन्यूफैकचरिंग एसोसिएशन के सहयोग से विप्रो कम्पनी द्वारा आज 10 लीटर क्षमता वाले 50 आॅक्सीजन गैस सिलेडर जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी0 रविशंकर के सुपुर्द किये गये। सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन द्वारा कुल 200 आॅक्सीजन सिलेंडर दिये जाने हैं, जिसमें से आज 50 सिलेंडर जिला प्रशासन को दिये गये हैं, शेष 150 आॅक्सीजन सिलेंडर जल्द ही प्रशासन को सौंप दिये जाएंगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आॅक्सीजन सप्लाई की कोई कमी नहीं है, लेकिन आॅक्सीजन को स्टोर एवं ट्रान्सपोर्ट करने के लिए आॅक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता होती है, जिसके दृष्टिगत सिडकुल एसोसिएशन द्वारा आज जो आॅक्सीजन सिलंेडर उपलब्ध कराये गये हैं, उनसे काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि सिडकुल मैन्यूफैचरिंग एसोसिएशन की तरफ से पहली खेप के रूप में 50 सिलेंडर प्राप्त हुए हैं, शेष 150 सिलेंडर भी जल्द ही प्राप्त हो जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक रानीपुर श्री आदेश चैहान, अध्यक्ष सिडकुल मैन्यूफैकचरिंग एसोसिएशन श्री हरेन्द्र गर्ग, महासचिव श्री राज अरोड़ा, आरएम सिडकुल श्री जीएस रावत, सांसद प्रतिनिधि श्री ओमप्रकाश जमदग्नि आदि उपस्थित थे।
विप्रो ने दिये आक्सीजन सिलेंडर
विप्रो ने दिये आक्सीजन सिलेंडर

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
कृषि मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
रेशम उत्पादन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएः मंत्री जोशी