window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); आज कैम्प कार्यालय रोशनाबाद से आयुष रथ को हरी झंडी दिखाकर करा रवाना | T-Bharat
August 4, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

आज कैम्प कार्यालय रोशनाबाद से आयुष रथ को हरी झंडी दिखाकर करा रवाना

आज कैम्प कार्यालय रोशनाबाद से आयुष रथ को हरी झंडी दिखाकर करा रवाना

आज कैम्प कार्यालय रोशनाबाद से आयुष रथ को हरी झंडी दिखाकर करा रवाना

हरिद्वार,(Amit kumar): जिलाधिकारी श्री सी रविशंकर ने आज कैम्प कार्यालय रोशनाबाद से आयुष रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयुष विभाग की इस सेवा का लाभ जनपद को मिलेगा। इस वाहन सेवा के माध्यम से आयुष काढा किट मरीजों को घर पर ही पहुंचाई जायेगी।

आयुष विभाग उत्तराखंड द्वारा कोरोना रोगियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को निःशुल्क आयुष रक्षा किट और होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक अल्बा 30 को जनहित में वितरण के लिए आयुष रथ को जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा हरी झंडी दिखाकर मुख्यालय से रवाना किया गया।

आज विभाग द्वारा 400 किटों को वितरण भी किया गया। आयुष रथ की पहल के लिए माननीय विधायक श्री मदन कौशिक, भा ज पा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने भी आयुष विभाग को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ राजीव वर्मा, जिला होमियोपैथिक अधिकारी डॉ विकास ठाकुर, आयुष हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारी डॉ स्वास्तिक जैन और आयुष रथ के नोडल अधिकारी डॉ संदीप कटियार उपस्थित रहे।

news
Share
Share