Haaridwar,(Amit kumar): सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य सरकार से मांग करते हुए अगले आदेशो में चाहे कुछ घण्टो के लिए ही आवाश्यक सामग्री की दुकानों के साथ अन्य सामग्री की दुकानों को भी खोले जाने की मांग की। सुनील सेठी ने पत्र में कहा कि चाहे बारी बारी से एक एक दिन के अंतराल पर अन्य सामग्री की दुकानें भी खोली जानी चाहिए।
क्योंकि व्यापारी आर्थिक स्तिथि खराब होने के कारण घर का पालन पोषण करने में असमर्थ हो चुका है राज्य सरकार कोई आर्थिक मदद भी नही दे रही है दूसरी तरफ अन्य सामग्री की दुकानें बंद होने की वजह से दुकानों में रखा स्टॉक खराब हो रहा है बंद दुकानों के किराए बिजली के बिल का भुगतान होना भी कठिन हो रहा है लघु व्यापारी मध्यम वर्गीय व्यापारी टूट चुका है । चाहे कुछ समयांतराल में कुछ घण्टे ही सही सभी प्रतिष्ठान खुलने चाहिए।

More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक