Haridwar,(Amit kumar): सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने आज मुख्य सचिव एवं नगर आयुक्त के नाम पत्र लिखकर उनसे उषा ब्रेको प्रकरण में जनहित में फैसला लेने की मांग करते हुए उषा ब्रेको का नियंत्रण निगम के हाथ में लेने की मांग करते हुए बकाया 153 करोड़ रुपये वसूली की कार्यवाही करने की मांग उठाई। सुनील सेठी ने कहा कि नगर निगम बोर्ड ने आपदा काल में जो प्रस्ताव पास करके हरिद्वार की जनता को ठगने का कार्य किया है वो निंदनीय है इस विषय पर शासन स्तर से रोक लगनी चाहिए । न्यायिक जांच होनी चाहिए क्योंकि रॉयल्टी बढ़ाने में 3 रुपये अतरिक्त जो निगम को दिए जाएंगे वो भी श्रद्धालु से प्रतेयक टिकट पर वसूले जाएंगे जिसका भार श्रद्धालु पर पड़ेगा ये कौन सा न्याय है 153 करोड़ बकाया होने के बाद भी रॉयल्टी उषा ब्रेको नही श्रद्धालु देगा । बिना पारदर्शिता और जनता को विश्चास में लिए बोर्ड ने आपदा में अवसर तलाशने का काम किया है ऐसे आदेश पर तत्काल शासन स्तर से रोक लगनी चाहिए प्रतिलिपि उत्तराखण्ड सरकार मुख्य सचिव को प्रेषित कर न्यायिक जांच की मांग की गई है
मुख्य सचिव उषा ब्रेको प्रकरण की न्यायिक जांच करें नगर आयुक्त शासन स्तर पर आदेश पर रोक लगाए – सुनील सेठी
सुनील सेठी

More Stories
होलकर एजुकेशन ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने श्रीनगर में किया स्विफ्ट स्कूल का शुभारंभ
डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे दून के लेखक गांव, कविता और संस्कृति से युवाओं को किया प्रेरित