पूजा हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपने तीन लुक्स बदल डाले हैं. आउट ऑफ द बेड लुक से लेकर एक के बाद एक स्टनिंग लुक्स. उसके बाद उन्होंने अपने फैंस के लिए क्या है विंक. जिसके बाद तो मानो फैन बेहाल ही हो उठे हैं.
उनके इस विंक वीडियो को जिस तरह से तेजी से लाइक्स मिल रहे हैं उसे देखकर इंडिया की विंक सेंसेशन रह चुकी प्रिया प्रकाश वारियर के होश जरूर उड़ सकते हैं. कुछ 48 घंटे पहले पूजा ने ये वीडियो अपलोड किया है और उन्हें अब तक एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और ये हर घंटे बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. तीन साल पहले प्रिया प्रकाश वारियर ने भी एक फिल्म में विंक का ऐसा सीन दिया था कि वो रातोंरात नेशनल क्रश बन गई थीं.
अपने ड्रेसिंग टेबल के सामने बैठकर पूजा ने ये वीडियो बनाया है. जिसमें उनका पहला लुक ऐसा है जिसे बिना मेकअप वाला लुक कहा जा सकता है. फिर पूजा ने लिया एक टर्न और बदल गया उनका लुक जिसमें उनका मेकअप भी हो गया और हेयर भी ठीक लगने लगे. ड्रेस हो गई ग्लिटरी पार्टी लुक. जिसमें पीछे बैकलेस जैसे स्ट्रेप हैं. इस हॉट वीडियो में उन्होंने शरारत करते हुए अंत में जो आंख मारी है उससे उनके चाहने वाले क्रेजी होकर इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं.
पूजा हेगड़े ने ऋ तिक रोशन के साथ फिल्म मोहनजोदाड़ो से अपना करियर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शुरू किया था. 2009 में उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था लेकिन वो यहां विनर नहीं बन सकीं. 2012 में जीवा के साथ उन्होंने फिल्म मुगामूडी में पहली बार फिल्मी कैमरा फेस किया. फिर करीब हर साल साउथ इंडस्ट्री में उनकी फिल्में आईं. अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 में उन्हें चांस मिला.
हाल ही में उन्होंने अपनी फीस 3 करोड़ रुपए कर दी है. साउथ के साथ-साथ वो रणवीर सिंह की सर्कस और सलमान के साथ कभी ईद कभी दिवाली में नजर आने वाली हैं. फैंस को उनकी फिल्मों का बेताबी से इंतजार है. वो मुंबई के साथ साथ साउथ सिनेमा में काम की खातिर आए दिन एयरपोर्ट पर स्पॉट होती हैं. विजय के साथ थलापति 65 में उन्होंने 3 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है. प्रभास के साथ उनकी फिल्म राधे श्याम के टीजर भी पहले से ही वायरल हो चुके हैं.
पूजा हेगड़े ने किया आंख मारने का स्टंट, कुछ घंटों में मिले मिलियन लाइक्स

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या