window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); एक बार फिर चला रेणुका पंवार का जादू, रिलीज हुआ नया गाना रेल में धक्के लागे से | T-Bharat
February 16, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

एक बार फिर चला रेणुका पंवार का जादू, रिलीज हुआ नया गाना रेल में धक्के लागे से

एक बार फिर चला रेणुका पंवार का जादू, रिलीज हुआ नया गाना रेल में धक्के लागे से

एक बार फिर चला रेणुका पंवार का जादू, रिलीज हुआ नया गाना रेल में धक्के लागे से


हरियाणवी सॉन्ग 52 गज का दामन से तहलका मचाने वाली फेमस सिंगर रेणुका पंवार का नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने का नाम रेल में धक्के लागे से है। रेणुका के बाकी गानों की तरह ही ये गाना भी लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। इस गाने को निशा गुरगैन और धर्मेंद्र राणा पर फिल्माया गया है। दोनों की जोड़ी साथ में बहुत अच्छी लग रही है।
यह गाना 26 मार्च को रिलीज किया गया था। जिसपर अब तक 34 लाख से अधिक व्यूज हो चुके हैं। गौरतलब है कि रेणुका पंवार के एक के बाद एक लगातार कई गाने रिलीज हुए हैं। बता दें कि निशा गुरगैन सोशल मीडिया स्टार हैं। गाने को साहिल संधू ने डायरेक्ट किया है और इसके लिरिक्स राकेश मजारिजा ने लिखे हैं। साथ ही अमन जाजी ने गाने को कम्पोज किया है। गाने को आत्मा म्यूजिक ने प्रोड्यूस किया है। इस गाने में रेणुका पंवार भी जबरदस्त परफॉर्मेंस देती हुई नजर आ रही हैं।
हाल ही में रेणुका पंवार ने हरियाणा की सुपरस्टार सपना चौधरी के साथ एक के बाद एक गाने रिलीज किए हैं। बता दें कि रेणुका पंवार को 52 गज का दामन गाने के बाद लोकप्रियता हासिल हुई है। उनके इस गाने पर यूट्यूब पर 700 मिलियन से अधिक व्यूज आए हैं।
००

news
Share
Share