Bollywood: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता कहे जाने वाले अल्लू अर्जुन जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अल्लू अर्जुन की रिलीज होने वाली फिल्मों के लिस्ट में फिल्म पुष्पा भी शामिल है। अब अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने चाहने वालों को जन्मदिन से पहले ही रिटर्न गिफ्ट दे डाला है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अल्लू अर्जुन का जन्मदिन 9 अप्रैल को था लेकिन इससे पहले ही अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने चाहने वालों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। अभिनेता अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा का टीजर रिलीज कर दिया है ।
इसी के साथ ये साफ है कि अभिनेता ने अपने चाहने वालों को पहले से ही रिटर्न गिफ्ट दे डाला है। अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म का टीजर रिलीज करके बता दिया है कि, वो अपने फैंस को एक बार फिर से जबरदस्त फिल्म देने के लिए तैयार है। अगर बात करें उनकी फिल्म पुष्पा की तो इसमे उनका अंदाज काफी ज्यादा शानदार है।
इसमें अभिनेता के कई हैरतअंगेज स्टंट और एक्शन सीन देखकर उनके चाहने वाले भी हैरान है। इस फिल्म में अभिनेता अल्लू अर्जुन का देसी अवतार दिखाई दिया है। जिसको देखकर उनके चाहने वाले काफी उत्साहित हैं। पुष्पा का टीजर देखने के बाद साफ है कि अल्लू अर्जुन के चाहने वाले फिल्म को देखने के लिए खुद को रोक नहीं पाएंगे।
फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फाहद फाजिल जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म पुष्पा का टीजर रिलीज करने से पहले मेकर्स ने पोस्टर रिलीज किया था। जिसमें अल्लू अर्जुन का देसी अवतार देखकर कई फैंस क्रेज़ी हो गए थे।
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का धमाकेदार टीजर रिलीज, देखकर क्रेजी हुए फैंस
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का धमाकेदार टीजर रिलीज, देखकर क्रेजी हुए फैंस


More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या