window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शाहिद कपूर का फनी गाना | T-Bharat
February 16, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शाहिद कपूर का फनी गाना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शाहिद कपूर का फनी गाना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शाहिद कपूर का फनी गाना

Bollywood: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं। जिसमें उनकी फिल्म जर्सी जैसी शामिल है। इस फिल्म की शूटिंग अभिनेता ने कुछ समय पहले ही पूरी की है। अब फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद लगातार अभिनेता शाहिद कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक के बाद एक मजेदार और फनी वीडियोस शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
अभिनेता के इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। शाहिद कपूर अपने इस वीडियो में बेसुरे अंदाज में गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस दौरान उनका चेहरा भी काफी ज्यादा फनी लग रहा है। शाहिद कपूर ने अपना ये वीडियो जैसे ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट शेयर किया वैसे ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आने लगी।
वहीं कई लोगों ने अभिनेता शाहिद कपूर के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, अरे भाई किस लाइन में आ गए। वहीं एक ने लिखा कि, ई का बवाल है।
इसके अलावा और भी कई तरह के फनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर लोगों के सामने आ रही है। अगर हम बात करें शाहिद कपूर के काम की तो उनकी पिछली रिलीज फिल्म कबीर सिंह थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। वहीं आने वाले दिनों में शाहिद कपूर जसी्र फिल्म में नजर आएंगे। ये एक साउथ की की इसी नाम पर बनी फिल्म का हिंदी रीमेक है। जिसमें शाहिद कपूर के अलावा पंकज कपूर और मृणाल ठाकुर अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

news
Share
Share