BOLLYWOOD: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जो आज एक ग्लोबल आइकन बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। आज वो एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। हालांकि पिछले काफी समय से अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं रिलीज की गई है। जबकि प्रियंका चोपड़ा के चाहने वाले उनकी अगली बॉलीवुड की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की पिछली रिलीज फिल्म द स्काई इज पिंक थी। जिसमे प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी साथ में नजर आए थै। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज की गई थी।
हालांकि फिल्म द स्काई इज पिंक कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। इसके बाद से प्रियंका चोपड़ा ने किसी भी बॉलीवुड की फिल्म में काम नहीं किया है। लेकिन अब प्रियंका ने बताया कि वो जल्द ही बॉलीवुड की एक फिल्म में नजर आने वाली है।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने फैंस के साथ ट्विटर पर सवाल जवाब सेशन रखा था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करके अपने फैंस को इस सेशन में इनवाइट किया। उन्होंने लिखा कि, सेट पर ब्रेक ले रही हूं कौन जल्दी से सवाल पूछने आ रहा है। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा के फैंस ने उनसे कई तरह के सवाल पूछे।
इस सेशन के दौरान प्रियंका से उनकी अगली बॉलीवुड मूवी कब आएगी ये सवाल भी कर लिया। एक यूजर ने पूछा कि उनकी अगली बॉलीवुड फिल्म कब आएगी। इस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए लिखा कि, अगले साल। प्रियंका के इस जवाब से साफ जाहिर हो रहा है कि अभिनेत्री बॉलीवुड की अगली फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
इसके अलावा बात करें अगर उनके काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। जिसमें उनकी हॉलीवुड फिल्म टेक्स्ट फॉर यू और मेट्रिक्स 4 जैसी शामिल है। इससे पहले प्रियंका की फिल्म द वाइट टाइगर रिलीज की गई थी। जिसमें वो अभिनेता राजकुमार राव के साथ नजर आई थी।
००
अगले साल बॉलीवुड की फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, खुद किया खुलासा

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या