window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); आमिर खान की राह पर चले टीवी एक्टर रवि दुबे | T-Bharat
February 17, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

आमिर खान की राह पर चले टीवी एक्टर रवि दुबे

आमिर खान की राह पर चले टीवी एक्टर रवि दुबे

आमिर खान की राह पर चले टीवी एक्टर रवि दुबे


Bollywood: सोशल मीडिया के बढ़ते दखल के चलते एक्टर्स अपनी प्राइवेसी खो रहे हैं. इससे उनका वक्त भी जाया होता है. ऐसे में कुछ वक्त पहले ही बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया था. वहीं अब टीवी के पॉपुलर एक्टर रवि दुबे भी उन्हीं के राह पर चलते नजर आ रहे हैं. रवि ने अपने इंस्टाग्राम को डिलीट करने का फैसला लिया है. हालांकि वे कुछ समय के लिए ये ब्रेक ले रहे हैं.
इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी. जिसमें उन्होंने लिखा, अगले कुछ दिनों के लिए इंस्टाग्राम डिलीट कर रहा हूं. उनके इस पोस्ट को पढ़ते ही फैंस और उनके करीबी लोग शॉक्ड हो गए. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर टीवी एक्टर ने ये फैसला क्यों लिया.
जमाई राजा सीरीयल में रवि के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस अचिंत कौर ने एक्टर से इसकी वजह पूछते हुए लिखा, ‘क्यों’. बता दें कि अचिंत ने सीरियल में रवि की सास का किरदार निभाया था. उनके अलावा तमाम यूजर्स भी एक्टर के इस फैसले से काफी हैरान हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘क्यों, नहीं रवि!’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हम आपको बहुत मिस करेंगे’. इसी तरह ढ़ेर सारे फैंस ने रोने वाला इमोजी बनाकर अपना दुख जताया.
रवि के करीबी सूत्र का कहना है कि रवि ने कुछ समय के लिए इंस्टाग्राम से ब्रेक लेने का फैसला किया है. उनके व्यस्त शेड्यूल के चलते उन्होंने ऐसा करने का मन बनाया है. साथ ही वो अपनी पत्नी और परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं. ऐसे में वह टेम्पररी ब्रेक ले रहे हैं.
सूत्रों का कहना है कि रवि दुबे हमेशा के लिए सोशल मीडिया नहीं छोड़ रहे हैं. वह महज कुछ वक्त के लिए इससे ब्रेक ले रहे हैं. रही बात इंस्टाग्राम डिलीट करने की तो वे इसे अपने फोन से हटाएंगे ना कि अपने पूरे इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करेंगे. वे बाद में वक्त निकालकर दोबारा सोशल मीडिया पर सक्रिय होंगे.

news
Share
Share