window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा में सारा अली खान करेगी विक्की कौशल के साथ रोमांस | T-Bharat
February 17, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा में सारा अली खान करेगी विक्की कौशल के साथ रोमांस

फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा में सारा अली खान करेगी विक्की कौशल के साथ रोमांस

फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा में सारा अली खान करेगी विक्की कौशल के साथ रोमांस


Bollywood: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल आने वाले दिनों में अपनी एक के बाद एक फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं। इसी लिस्ट में विक्की कौशल की अगली फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा है। जिसका ऐलान कुछ समय पहले ही फिल्म मेकर्स ने कर दिया था। फिल्म के ऐलान के बाद से ही अभिनेता विक्की कौशल इसकी तैयारी में लग गए थे। वहीं मेकर्स ने भी फिल्म पर के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया था। फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा को लेकर इन दिनों कई तरह की खबरें भी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा था कि इस फिल्म का निर्माण हॉलीवुड स्तर पर करने वाले है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि विक्की कौशल की फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा को बड़े स्तर पर निर्माण करने की मेकर्स की योजना है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा की कहानी भारतीय अमर गाथा महाभारत के अमर किरदार अश्वत्थामा पर आधारित है। जिसका निर्देशन आदित्य धर करने वाले हैं। जो इस फिल्म को साई फाई अंदाज में पेश करेंगे। यही कारण है कि अभिनेता विक्की कौशल भी अपनी इस फिल्म के लिए इन दिनों कमरतोड़ मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं।
फिल्म में विक्की कौशल के अपोजिट कौन सी अभिनेत्री नजर आएगी। ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा में विक्की कौशल के अपोजिट अभिनेत्री सारा अली खान नजर आ सकती है। सारा अली खान इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देने वाली है जिसकी ट्रेनिंग भी अभिनेत्री ने शुरू कर दी है।
सारा अली खान इन दिनों रोज जिम जाती है और अपनी फिटनेस का भी पूरा ख्याल रख रही हैं। सारा अली खान के काम की तो बात करें तो वो द इम्मोर्टल अश्वत्थामा के अलावा अतरंगी रे में नजर आने वाली ह। जिसमे उनके अलावा अक्षय कुमार और साउथ स्टार धनुष भी नजर आएंगे।
००

news
Share
Share