window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); जापान ने विश्व कप फुटबॉल चलीफाईंग मुकाबले में मंगोलिया को 14-0 से रौंदा | T-Bharat
June 28, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

जापान ने विश्व कप फुटबॉल चलीफाईंग मुकाबले में मंगोलिया को 14-0 से रौंदा

नई दिल्ली :जापान ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए विश्व कप फुटबॉल चलीफाईंग मुकाबले में मंगोलिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी जो उसकी दूसरे चरण में पांचवीं जीत है। जापानी टीम ने पहले हॉफ में पांच गोल किये और दूसरे हॉफ में नौ गोल दागे। वह ग्रुप एफ में 15 अंकों के साथ शीर्ष पर है। जून में म्यांमा पर जीत से उसका ग्रुप में शीर्ष स्थान और एशियाई चलीफाईंग के तीसरे चरण में जगह सुरक्षित हो जाएगी। ग्रुप चरण के आठ विजेता और दूसरे स्थान की चार सर्वश्रेष्ठ टीमें अगले चरण में जगह बनाएंगी जो सितंबर में शुरू होगा। जापान की तरफ से युया ओसाको ने हैट्रिक बनायी जबकि शो इनागाकी, जुनया इटो और क्योगो फुरुहाशी ने दो-दो गोल किये। ताकुमी मिनामिनो, दाइची कमादा, हिदेमासा मोरिता और ताकुमा असानो ने भी गोल दागे। एक आत्मघाती गोल भी हुआ।

news
Share
Share