पोखरी: पोखरी में रामनगर से राशन लेकर पोखरी पहुंचा एक ट्रक विनायकधार में अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया और एक मकान की छत पर जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक महेंद्र सिंह (50) भवानीगंज, रामनगर, नैनीताल की मौत हो गई।
पोखरी थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि रविवार शाम करीब पौने पांच बजे रामनगर से राशन लेकर चालक ट्रक को विनायकधार में सड़क किनारे लगा रहा था, इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा और एक मकान की छत पर अटक गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चालक को खाई से निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही ही उसने दम तोड़ दिया।
Her khabar sach ke sath

More Stories
मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की
पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण
‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में युवाओं ने दिखाया जोश, लगे देशभक्ति के नारे