देहरादून: थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत कैनाल रोड पर एक रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान टीम द्वारा अवैध रूप से पिलाई जा रही शराब को लेकर रेस्टोरेंट के मालिक को जमकर फटकार लगाई गई। साथ ही टीम द्वारा क्लब संचालक के खिलाफ कार्रवाई कर मौके पर मौजूद अवैध शराब को जब्त किया गया। पिछले कई दिनों से आबकारी विभाग को रेस्टोरेंट्स में शराब पिलाए जाने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए बीती देर रात छापेमारी कर अवैध रूप से पिलाई जा रही शराब जब्त कर ली। सहायक आबकारी आयुक्त मनोज उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद क्लब में छापेमारी की कार्रवाई की गई है। मौके पर प्रबंधक से कागजात मांगे गए तो उनके द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाए गए। मनोज उपाध्याय ने कहा कि उनकी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Her khabar sach ke sath

More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक