window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); भाजयुमो के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का क्षेत्र में हुआ स्वागत | T-Bharat
February 15, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

भाजयुमो के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का क्षेत्र में हुआ स्वागत

विकासनगर:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष का पछुवादून से जौनसार-बावर तक स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत करते हुए बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की है।
भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने सेलाकुई, सहसपुर और विकासनगर सहित कालसी तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। विकासनगर पहुंचे जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोहेल पाशा का ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष से संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस मौके पर चिराग गुलेरिया, शुभम गर्ग, गुरप्रीत सिंह, अनुल गुलेरिया, अरुण मित्तल, सुमन काश्व, दिव्या राणा आदि मौजूद रहे। वहीं, नगर मंडल में भी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गौरव चावला, हरीश कंडवाल, राहुल सुराना, मोहित, मनीष, सुरेन्द्र, सुधांशु, अनमोल, सलमान, शिवम, संदीप, हेमंत, सागर, सचिन आदि मौजूद रहे। सेलाकुई में भी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी का स्वागत किया। मौके पर सुखदेव सिंह फर्सवाण, नवीन रावत, भगत सिंह राठौर, अनिल नौटियाल, विजय बिष्ट, बल बहादुर थापा, गजेन्द्र थापा, राजू थापा, अभिषेक चैधरी, मनोज पंवार, रविंद्र प्रकाश, संजय नौटियाल, लक्ष्मण सिंह, रमेश शर्मा, अकरम, मनीष आदि मौजूद रहे। कालसी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ढोल दमाऊ की थाप पर फूल मालाएं पहनाकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रवि चैहान, कपिल शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र चैहान, संजय तोमर, राकेश तोमर आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

news
Share
Share