विकासनगर: नगर और आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब सोलह लोगों को लावारिस कुत्ते के काटने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज के टीके लगाने अस्पताल पहुंचे लेकिन अस्पताल में टीका उपलब्ध नहीं हुआ। इसकी जानकारी लोगों ने क्षेत्रीय विधायक को दी, जिसके बाद विधायक ने स्वास्थ्य विभाग को बाजार से एंटी रेबीज के टीके खरीद कर कुत्ते के काटने से घायल हुए लोगों को लगाने के निर्देश दिए। पिछले दो दिनों में नगर पालिका क्षेत्र के अस्पताल रोड, बदामावाला रोड और पूर्विया बस्ती में लावारिस कुत्ते ने करीब सोलह लोगों काटा। बड़ी संख्या में लोगों को कुत्ते के काटने से स्थानीय लोगों में भय पैदा हो गया।
Her khabar sach ke sath

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश