देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने पिथौरागढ़ के जाने-माने पत्रकार डॉक्टर दीपक उप्रेती के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। धीरेंद्र प्रताप ने दीपक उप्रेती को बहु आयामी व्यक्तित्व का स्वामी बताते हुए कहा कि वह कलम के बेजोड़ सिपाही थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिथौरागढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा निकाली गई रिपोर्टिंग कई बार सराही गई और यही कारण है कि उनके निधन से पिथौरागढ़ के पत्रकारिता जगत में जो रिकत्तिा पैदा हुई है उसे पूरा करना असंभव होगा। धीरेंद्र प्रताप ने डॉक्टर दीपक उप्रेती को पिथौरागढ़ और उत्तराखंड की पत्रकारिता का एक सुनहरा अध्याय बताएं और उनके परिवार के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है।
Her khabar sach ke sath

More Stories
उत्तराखंड की नौनी सोसाइटी को मिला ‘नशा मुक्ति मित्र’ सम्मान
सीएम ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी