window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); भाजपा में हर कार्यकर्ता को काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता की पद्धतिः अजेय | T-Bharat
February 14, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

भाजपा में हर कार्यकर्ता को काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता की पद्धतिः अजेय

देहरादून: भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने कहा कि भाजपा में केन्द्र से लेकर बूथ स्तर पर तक संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया में हर कार्यकर्ता को काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता की पद्धति है। ताकि विचारों के साथ ही कार्यकर्ता का संगठन में स्थायित्व भी बना रहे।
अजेय कुमार आज यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के महानगर पदाधिकारियों, दायित्वधारियों, मण्डल अध्यक्षों को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में शक्ति केन्द्रों में आयोजित होने वाली समीक्षा बैठकों के सम्बन्ध में चर्चा की गई। अजेय जी ने कहा कि शक्ति केंद्रों पर 3 जनवरी से 10 जनवरी तक सम्बन्धित क्षेत्र के बूथों की बैठक आयोजित कीे जायेंगी। जिसमें सम्बन्धित जिलों के व प्रदेश के पदाधिकारी बैठक लेंगे। उन्होंने कहा कि बूथों को मजबूत करने के लिए ही ये समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बूथों की समीक्षा के साथ-साथ प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने निर्देश दिए कि  बूथों पर सभी कार्यों के लिए एक-एक प्रमुख नियुक्त किए जाएं। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर जीजान से जुटने को कहा। उन्होंने पन्ना प्रमुख की व्यवस्था को सुदृढ करने पर जोर दिया और साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क बनाने को कहा।

news
Share
Share