window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); भाजपा व कांग्रेस छोड़कर यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की | T-Bharat
June 29, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

भाजपा व कांग्रेस छोड़कर यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की

देहरादून:यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान दिवाकर भट्ट का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कई भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन दलों को छोड़कर यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की। यूकेडी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं का दिवाकर ने भट्ट ने स्वागत किया। चेयरमैन देवप्रयाग नगर पंचायत कृष्णकांत कोठियाल, प्रमुख देवप्रयाग सूरज पाठक, पूर्व प्रमुख जयपाल पंवार, ज्येष्ठ प्रमुख विजयपाल पवार, ब्लॉक अध्यक्ष मोरचनद, रघुवीर रावत, रिंकु बिष्ट, राजेश कोठियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामदास, 10 क्षेत्र पंचायत और 20 प्रधानों ने भाजपा और कांग्रेस छोड़कर उत्तराखंड क्रांति दल का दामन थामा। 2022 के चुनाव को देखकर देवप्रयाग में संगठन को मजबूती का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख कीर्ति नगर विजयंत सिंह, चुनाव संयोजक रंजन रतूड़ी युवा अध्यक्ष, चंद्र मोहन चैहान उत्तराखंड क्रांति दल, टिहरी ठेकेदार संघ अध्यक्ष कीर्ति नगर, मस्तान सिंह पुंडीर, रवि बलूनी, सतेंद्र भट्ट, शैलेंद्र सिंह, रघुवीर पंवार आदि उपस्थित रहे।
—————————————-

news
Share
Share