window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); प्रदेश में 11 कोरोना मरीजों की मौत, 184 नए संक्रमित मिले | T-Bharat
February 15, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

प्रदेश में 11 कोरोना मरीजों की मौत, 184 नए संक्रमित मिले

देहरादून: उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 11 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 184 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 93961 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को 12587 सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए। देहरादून जिले में 89 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 43, हरिद्वार में 18, ऊधमसिंह नगर में नौ, पौड़ी में छह, उत्तरकाशी में चार, अल्मोड़ा में चार, टिहरी में तीन, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व चमोली जिले में दो-दो, पिथौरागढ़ व चंपावत जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
पिछले 24 घंटे में 11 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में चार, एम्स ऋषिकेश में एक,दून मेडिकल काॅलेज में दो, कैलाश हाॅस्पिटल में दो, श्री महंत इन्दिरेश हाॅस्पिटल में एक, उजाला हाॅस्पिटल काशीपुर में एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई है। प्रदेश में 1589 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 276 कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। इन्हें मिला कर 88472 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर पहली बार 94 प्रतिशत से अधिक हो गई है। जबकि मृत्यु दर बढ़ कर 1.69 प्रतिशत पहुंच गई है। 

news
Share
Share