window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); शारीरिक विकास को बच्चों को बचपन से खेल से जोड़ना जरूरीः सोहन | T-Bharat
May 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

शारीरिक विकास को बच्चों को बचपन से खेल से जोड़ना जरूरीः सोहन

विकासनगर: पछवादून प्रवास पर आए उत्तराखंड प्रांत के क्रीड़ा भारती के सह मंत्री सोहन वीर राणा भ्रमण के दौरान खेल प्रतिभाओं और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन एवं उत्थान के प्रति क्रीड़ा भारती के संकल्प को पूरा करने के लिए विकासनगर में पहुंचे।
क्रीड़ा भारती ने दो सरकारी विद्यालय के शिक्षक लेखराज तोमर व अवनीश धीमान के संज्ञान में आने पर उन्हें सम्मानित किया। इन दोनो अध्यापकों ने एक दो नहीं बल्कि कई राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक एवं रजत पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को तैयार किया है और निरंतर बच्चों के खेल भावना को उजागर कर उनके खेल को बढ़ाने में निरंतर अपनी भूमिका अदा करते आ रहे हैं। दोनों शिक्षकों को उत्तराखंड क्रीड़ा भारती के प्रांत सह मंत्री सोहन वीर राणा एवं जिलाध्यक्ष खुशीराम योगाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।
वही प्रांत सह मंत्री सोहन वीर राणा ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही किसी न किसी खेल से जोड़ना अनिवार्य है क्योंकि आजकल बच्चे फिजिकल एक्टिविटी से दूर होते जा रहे हैं और वीडियो गेम या गैजेट्स पर ही घर के अंदर कैद होकर न्यूनतम शारीरिक श्रम के खेल खेलते रहते हैं जिससे आगे जाकर बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास दोनों अवरु़द्ध हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर क्रीड़ा भारती टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष खुशीराम योगाचार्य ने कहा आजकल समाज में बढ़ते युवाओं के नशाखोरी जैसी असामाजिक प्रवृत्ति से पनपने से रोकने में खेल एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष अरूण सूद व प्रदेश महामंत्राी भारत चैहान भी मौजूद थे।

news
Share
Share