window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); सहकारिता मंत्री ने ‘तेरी गोरी मुखड़ी’ गीत का किया विमोचन | T-Bharat
June 28, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

सहकारिता मंत्री ने ‘तेरी गोरी मुखड़ी’ गीत का किया विमोचन

देहरादून: सहकारिता, उच्च शिक्षा, प्रोटोकाॅल एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थिति कार्यालय में गीतकार सुभाष बड़थ्वाल का ‘तेरी गोरी मुखड़ी’ गीत लाॅच किया। सुभाष बड़थ्वाल द्वारा लिखा यह गीत मूलतः पहाड़ के सौन्दर्य पर आधारित है। इस गीत में नायिका को आधार बना कर पहाड़ के प्राकृतिक सौन्दर्य का वर्णन किया है।
सहकारिता मंत्री ने गीत के विमोचन अवसर पर कहा कि सुभाष बड़थ्वाल का यह गीत पहाड़ के लोकनृत्य पर आधारित है जिसमें ढ़ोल-दमाऊं का कर्णप्रिय संगीत है। इस अवसर पर सुभाष बड़थ्वाल ने बताया उन्होंने अब तक 200 गढ़वाली गीतों की रचना की है। जो कि प्रकृति, पहाड़ी रीति-रिवाज, तीज-त्योहार, मानव संवाद और उत्तराखंड के शौर्य पर आधारित है। उन्होंने बताया कि उनका पिछला गीत शिव महिमा पर आधारित ‘बम भोले’ था। जो कि सोशल मीडिया पर खासा हिट रहा। अब तक इस गीत को दो लाख से भी अधिक लोगों ने देखा और पसंद किया। बड़थ्वाल ने बताया कि उन्होंने पहाड़ की महान विभूतियों जिनमें वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली, तीलू रौतेली, गब्बर सिंह सहित भारतीय सेना के जंबाज जसवंत सिंह रावत पर गीत लिखे।  

news
Share
Share