हरिद्वार: मेलाधिकारी दीपक रावत आज हरिद्वार कुम्भ में अखाड़ों को उनकी धर्म ध्वजा के लिये लकड़ी उपलब्ध कराने की परम्परा के तहत छिद्दरवाला के जंगल में वृक्ष के चिह्नित करने की प्रक्रिया में शामिल हुये।
श्री रावत ने इस अवसर पर कहा कि धर्म ध्वजा के लिये वृक्ष की निशानदेही हो गयी है। इसको उचित समय पर जैसा हमें बताया जायेगा, आखाड़ांे की परम्परा का पालन करते हुये ध्वजा के लिये वृक्ष को पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसका प्रतीकात्मक महत्व बहुत ज्यादा है। इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह, उप मेलाधिकारी किशन सिंह नेगी सहित समस्त तेरह अखाड़ों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
Her khabar sach ke sath

More Stories
तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं