window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); आचार्य रामदेव का महानिर्माण दिवस मनाया जाएगा | T-Bharat
February 14, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

आचार्य रामदेव का महानिर्माण दिवस मनाया जाएगा

हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के आर्य समाज मन्दिर में 09 दिसम्बर को कांगड़ी ग्राम की पुण्यभूमि में 18 भाषाओं के प्रकाण्ड विद्वान आचार्य रामदेव का महानिर्माण दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर पुण्यभूमि कांगड़ी ग्राम में यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ के ब्रह्मा श्रद्धानन्द वैदिक शोध संस्थान विभाग के विभागाध्यक्ष व आर्य समाज गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के अध्यक्ष प्रो0 सत्यदेव निगमालंकार होंगे।
आर्य समाज गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के महामंत्री रमेश चन्द्र व कोषाध्यक्ष अमित धीमान द्वारा सारी व्यवस्थाओं का संचालन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रूपकिशोर शास्त्री करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विधानसभा के विधायक यतीश्वरानन्द महाराज होंगे। आर्य समाज गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के महामंत्री रमेश चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 09 दिसम्बर 2020 को प्रातः 9.30 बजे गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के अमन चैक से बस पुण्य भूमि, कांगड़ी ग्राम के लिए प्रस्थान करेगी। इस कार्यक्रम में यज्ञ, भजन व प्रवचन विद्वानों द्वारा किए जायेंगे। विश्वविद्यालय के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी सहभागी होंगे।

news
Share
Share