window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया मानवधिकार संगठन के पोस्टर का विमोचन | T-Bharat
May 12, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया मानवधिकार संगठन के पोस्टर का विमोचन

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन आज उत्तराखंड प्रदेश में अग्रिम भूमिका में कार्य कर रहा है, उसमें चाहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का कार्य हो या शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को शिक्षा दिलाने का, बहू और बेटियों को न्याय दिलाने का कार्य हो बहुत ही अच्छे तरीके से संगठन अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन  को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों के द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं वह समाज के व्यापक हित में हैं। इस स्लोगन से नई दिशा मिलेगी। मानवाधिकार एवं समाजिक न्याय  संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम और हमारा संगठन आपके विश्वास पर खरा उतरेगा। इस स्लोगन से समाज को एक नई दिशा की ओर और अपने अधिकारों के बारे में जानकारी देता रहेगा। इस अवसर पर रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट, तरुण बंसल आवास विकास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष लछु गुप्ता, प्रदेश कानूनी सलाहकार राजकुमार तिवारी, इंद्रा आर्य उपस्थित रहे। रहे।

news
Share
Share