देहरादून:श्रीराम मंदिर निर्माण करोड़ों भारतीयों की आस्था और गौरव का प्रतीक है, इसलिए इसका पुनर्निर्माण भारत के इसी क्रम को सांस्कृतिक गौरव की पुनस्र्थापना है। भव्य मंदिर निर्माण हेतु श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डा. दीपक सोम ने आज श्रीराम मंदिर के निर्माण हेतु अपना एक माह का वेतन भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट को समर्पण राशि का चैक सौंपा। उन्होंने कहा कि मेरे लायक जो भी श्रीराम प्रभु आज्ञा करेंगे मैं आगे भी ऐसे ही सेवा करता रहूंगा। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहां कि राम मंदिर निर्माण से राष्ट्र निर्माण का कार्य अग्रसर है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर महामंत्री रतन सिंह चैहान, भारतीय जनता पार्टी के महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सौंपा अपने एक माह के वेतन का चेक

More Stories
तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं