window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित | T-Bharat
February 16, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

देहरादून: 72वंे गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिनिस्ट्री ऑफ क्लब राजपुर रोड में डिस्कवर उत्तराखंड फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुवात ध्वजारोहण के साथ कि गई। इस मौके पर मिनिस्ट्री ऑफ क्लब के मालिक आकाश गुप्ता ने कहा कि ये बहुत गर्व महसूस करवाता है कि हम सभी लोग हर वर्ष रक्तदान कर देश के किसी काम आ सकते है। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई सालों से गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रहे है। उनको और उनकी पूरी टीम को बहुत ही गर्व महसूस होता है कि उनका रक्त किसी की जान बचाने के काम आ सकता है। रक्तदान शिविर में कई लोगों ने प्रतिभाग किया, जिनमे आशुतोष मिश्रा, आमिर साबरी, विशाल ढोली, शुभम खन्ना, अली असलम, हसीन, निशांत गुप्ता, राम कुमार गुप्ता (कुक्कू जी) आदि वहां मौजूद थे।

news
Share
Share