Dehradun: सचिवालय परिसर में आयोजित बैठक में अधिकारियों को कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। त्योहारों के मद्देनजर मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम चलाने के भी निर्देश दिए। साथ ही कोविड से बचाव के लिए वर्दीधारी विभागों, पुलिस, वन विभाग के अलावा मीडिया, सामाजिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों, छात्र संगठनों, महिला समूहों, किसान संगठनों व कोविड विनर्स का पैदल मार्च निकाल कर लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए। 2 नवंबर से 10वीं व 12वीं की कक्षाएं शुरू होने के मद्देनज़र प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारियों को स्कूलों में कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करवाने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय परिसर में आयोजित बैठक में अधिकारियों को कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए

More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक