देहरादून:भारतीय जनता पार्टी, मसूरी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ रविवार को मसूरी में भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी एवं विधायक गणेश जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी है। उन्होनें कहा कि 1951 से लेकर 2014 तक के सफर में कई दिक्कतें हुई किन्तु राष्ट्रवादी विचारधारा के चलते देश की महान जनता ने भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन दिया और भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ केन्द्र में सरकार बनाई। उन्होंने कई अन्य विषयों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बताया कि भाजपा की विचारधारा, रीति-नीति, कार्यपद्धति तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में मंडल तक के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 28 अक्टूबर से 10 नवंबर तक मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग उत्तराखंड में आयोजित किए जा रहे हैं। वह प्रशिक्षण के दौरान सोशल डिसटेंसिंग के साथ सभी को मास्क अनिवार्य रूप् से पहनने के निर्देश दिये गए है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को 2022 के चुनाव को लेकर भी बूथ स्तर को मजबूत करने के साथ केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने के निर्देश भी पार्टी द्वारा दिये गए है।
प्रशिक्षण वर्ग में जिला महामंत्री अरूण मित्तल, पूर्व जिला महामंत्री यषपाल नेगी, उत्तराखण्ड सोशल मिडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने भी अलग-अलग सत्रों में भाजपा का इतिहास विकास, आज के भारत की विचारिक मुख्यधारा, भारत की राजनीति में बदलाव तथा व्यक्तित्व विकास की ओर सोशल मीडिया जैसे विषयों पर वक्ताओं ने मण्डल स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री नारायण सिंह राणा, कुशाल राणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मुकेश धनाई, सभासद मदनमोहन शर्मा, अरविंद सेमवाल, कैंट उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, सभासद पुष्पा पडियार, चन्द्रकला सयाना, गंभीर पवार, अमित भट्ट, मीरा सुरियाल सहित मण्डल की कार्यसमिति एवं जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
Her khabar sach ke sath

More Stories
प्रशासन गांव की ओर, न्याय पंचायत सरोना में मंत्री गणेश जोशी की उपस्थित में एडीएम ने सुनी जनसमस्याएं
मुठभेड़ के बाद गैस एजेंसी मालिक के हत्यारे पुलिस ने दबोचे
बेहतर खरीद रणनीति का फायदा, यूपीसीएल की 160 करोड़ की बचत