
हरिद्वार,(Amit kumar): मुख्य कृषि अधिकारी हरिद्वार श्री विकेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि जनपद हरिद्वार में इफको की एक रैक यूरिया 2649 मी0टन दिनांक 18 अगस्त 2020 को एवं कृभको की आधी रैक यूरिया (1300 मी0टन) दिनांक 19 अगस्त 2020 को जनपद में प्राप्त हो गई हैं। जो कि जनपद की मांग के अनुसार है। वर्तमान में सहकारी समितियों एवं निजी विक्रेताओ के यहाँ यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
कृषक भाईयो से अनुरोध है कि वह अपनी आवश्यकता के अनुसार यूरिया क्रय कर फसलों में प्रयोग करें। यह भी अवगत कराना है कि अधिक मात्रा में यूरिया खाद का प्रयोग करने से फसलों की वानस्पतिक वृद्धि अधिक हो जाने पर वर्षा होने एवं हवा चलने पर फसल गिरने से आर्थिक क्षति होती हैं। इसलिए यूरिया खाद की मृदा परीक्षण के आधार पर संस्तुत मात्रा से अधिक प्रयोग कतई ना करे अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती हैं।

More Stories
प्रशासन गांव की ओर, न्याय पंचायत सरोना में मंत्री गणेश जोशी की उपस्थित में एडीएम ने सुनी जनसमस्याएं
मुठभेड़ के बाद गैस एजेंसी मालिक के हत्यारे पुलिस ने दबोचे
बेहतर खरीद रणनीति का फायदा, यूपीसीएल की 160 करोड़ की बचत