मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने जनपद देहरादून की विभिन्न पेयजल योजनाओं के लिये लगभग 238 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। जिन पेयजल येजनाओं के लिये मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है उनमें जनपद देहरादून की विश्व बैंक पोषित गुमानीवाला पेयजल योजना हेतु निर्माण कार्यों हेतु रूपये 16.50 करोड़ एवं संचालन व रखरखाव हेतु रूपये 4.81 करोड़, जीवनगढ़ पेयजल योजना के निर्माण कार्य हेतु रूपये 48.90 करोड़ एवं संचालन व रख रखाव हेतु रूपये 15.30 करोड़, ऋषिकेश देहात पेयजल योजना के निर्माण कार्यों हेतु रूपये 67.25 करोड़ एवं संचालन तथा रख-रखाव हेतु रूपये 15.00 करोड़, नत्थनपुर पेयजल योजना के निर्माण कार्यों के लिये रूपये 54.77 करोड़ एवं संचालन तथा रख-रखाव हेतु रूपये 15.85 करोड़ की धनराशि शामिल है।
More Stories
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल रिकॉर्ड अनिवार्य
नरेंद्रनगर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा नवनिर्वाचित बोर्डः उनियाल
देहरादून जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित