window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); कोविड-19 के कारण घर वापस लौटे लोगों को भी स्वरोजगार से जोड़ने जैसे विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया | T-Bharat
September 24, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

कोविड-19 के कारण घर वापस लौटे लोगों को भी स्वरोजगार से जोड़ने जैसे विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया

Dehradun,(Amit kuMar):शनिवार को सचिवालय में कृषि एवं उद्यान मंत्री श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में कोविड-19 के आर्थिक दुष्प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रों में आर्थिकी एवं आजीविका को पुनः स्थापित किए जाने हेतु गठित उपसमिति की प्रथम बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध अन्य क्षेत्रों में उत्तराखण्ड की आर्थिकी को सुधारने, लोगों को आजीविका उपलब्ध कराने सम्बन्धी एवं कोविड-19 के कारण घर वापस लौटे लोगों को भी स्वरोजगार से जोड़ने जैसे विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, उच्चशिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, सचिव श्री अमित नेगी, श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम एवं श्रीमती सौजन्या भी उपस्थित थीं।

news
Share
Share