उत्तरकाशी,(Amit kumar): अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण/ जिला मजिस्ट्रेट डॉ आशीष चौहान ने बताया कि दिल्ली में फसे उत्तरकाशी के 129 प्रवासी आज प्रातः 4 बजे सरकारी बसों के द्वारा चिन्यालीसौड़ पहुंच गए है। जहाँ डॉक्टरों के द्वारा उनकी गहनता से स्वास्थ्य परीक्षण व स्क्रिनिंग की गई है। किसी भी प्रवासी में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गये। एतिहात के रूप में 9 व्यक्तियों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है जबकि तहसील भटवाड़ी,डुंडा व चिन्यालीसौड़ के 120 प्रवासियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। एहतियातन के रूप में सभी प्रवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा,ग्राम विकास अधिकारी की निगरानी में 14 दिन तक पंचायत/विद्यालय क्वारन्टीन में अनिवार्य रूप से रहेंगे। तथा क्वॉरेंटाइन एवं सामाजिक दूरी के नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। चेक पोस्ट चिन्यालीसौड़ में आगंतुकों को प्रशासन द्वारा जलपान इत्यादि की भी व्यवस्था की गई है।
दिल्ली में फसे उत्तरकाशी के 129 प्रवासी आज प्रातः 4 बजे सरकारी बसों के द्वारा चिन्यालीसौड़ पहुंच गए है


More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश