window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); मलाइका अरोड़ा से शादी करेंगे अर्जुन कपूर? | T-Bharat
February 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

मलाइका अरोड़ा से शादी करेंगे अर्जुन कपूर?


कोरोना वायरस के चलते देश भर में चल रहे लॉकडाउन के बीच हमेशा बिजी रहने वाली बॉलीवुड सेलेब्रिटीज इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं. वहीं इस दौरान अर्जुन कपूर से कई फैंस ने दिलचस्प सवाल पूछे, इसी बीच एक सवाल मलाइका और उनकी शादी से जुड़ा भी पूछा गया. अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते और उनसे शादी को लेकर खुलकर बातें की हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस दोनों की शादी को लेकर चल रही खबरों पर भी सच्चाई साफ कर दी है.
दरअसल, अर्जुन कपूर से एक फैन ने पूछा कि गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ शादी को लेकर आपके क्या प्लान्स हैं. इस पर अर्जुन कपूर ने बहुत ही दिलचस्प जवाब दिया. उन्होंने कहा- जब भी शादी करूंगा आप सबको बता दूंगा. फिलहाल तो कोई प्लान नहीं है. उन्होंने हंसते हुए कहा कि अभी शादी होगी भी तो कैसे, अगर करनी भी होगी. अभी कोई योजना नहीं है और इसके बारे में अभी सोचा भी नहीं है. मैं कुछ भी नहीं छिपाऊंगा.
अर्जुन कपूर के इस जवाब के बार उनकी शादी को लेकर उड़ रही तरह-तरह की अफवाहों पर लगाम लगनी तय है. हालांकि, वो इससे पहले भी कई इंटरव्यूज में ये साफ कर चुके हैं कि फिलहाल ना तो उनका और ना ही मलाइका का शादी को लेकर कोई प्लान है. वो दोनों अपने रिश्ते में जहां पर भी हैं काफी खुश हैं. मलाइका भी शादी के सवाल पर कुछ ऐसा ही जवाब देती नजर आई हैं.
बहरहाल, हम आपको बता दें कि बीते दिनों अर्जुन कपूर एक नेक काम के लिए चर्चा में रहे थे. उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों के लिए पैसा जुटाने की खातिर कुछ फैन्स के साथ वर्चुअल डेट रखी थी. इसके जरिये उन्होंने 300 दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों के लिए एक महीने के राशन के लिए पैसा जुटाया था.
००

news
Share
Share