window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); दीपिका पादुकोण से खतरा महसूस करने लगी थीं ऐश्वर्या राय | T-Bharat
April 28, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

दीपिका पादुकोण से खतरा महसूस करने लगी थीं ऐश्वर्या राय


ऐश्वर्या राय बच्चन और दीपिका पादुकोण बॉलिवुड की टॉप ऐक्ट्रेस में से एक हैं। दोनों ने एंटरटेन इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण की इंडस्ट्री में एंट्री से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी कई फिल्मों लीड लेडी बनाया। एक समय ऐसी चर्चा हुई ऐश्वर्या को दीपिका से खतरा महसूस होने लगा था।
रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या राय बच्चन को तब खतरा महसूस हुआ जब संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण को अपनी आगे की फिल्मों में लेना कास्ट किया और उनकी फिल्मों की लीडिंग लेडी बन गईं। हालांकि ऐश्वर्या और दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था, जिसमें दोनों एक साथ डांस कर रहे थे। कहा जा रहा था कि यह वीडियो दोनों ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के वेडिंग फंक्शन का है। वीडिय में आप दोनों ऐक्ट्रेसेज को मस्ती के साथ डांस करते हुए देख सकते हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने संजय लीला भंसाली के साथ हम दिल दे चुके सनम देवदास, और गुजारिश जैसी फिल्मों में काम किया है। जबकि दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली के साथ गोलियों की रासलीला रामलीला, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में काम किया है। ऐसी भी चर्चा थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन को बाजीराव मस्तानी में लिया जाएगा लेकिन आखिर में फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को कास्ट किया गया।
संजय लीला भंसाली के अपकमिंग प्रॉजेक्ट की बात करें तो उन्होंने इन दोनों ऐक्ट्रेसेज को छोडक़र आलिया भट्ट को कास्ट किया है। बता दें कि डायरेक्टर आलिया भट्ट के साथ गंगूबाई काठियाबाड़ी नाम की फिल्म बना रहे हैं। यह फिल्म सितंबर 2020 में रिलीज होगी।

news
Share
Share