Bollywood: देश में कोरोना बायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन के आदेश किया। देश में अति आवश्यक स्थानों को छोडक़र शॉपिंग मॉल, जिम, सिनेमाघर सहित सब कुछ बंद कर दिया गया। इसके बाद से आम से लेकर खास लोग अपने घरों पर हैं। इस दौरान टाइमपास के लिए सिलेब्स अपने पसंद का कुछ न कुछ कर रहे हैं और इसके विडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
साउथ सिनेमा की ऐक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने लॉकडाउन के दौरान टाइमपास करने का तरीका खोज लिया है। दरअसल, उन्होंने टिक टॉक पर अपना डेब्यू किया है। ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। उनका अंदाज देखकर आप उनको अपना दिल दे बैठेंगे।
बता दें कि कुछ दिनों पहले तृषा कृष्णन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरीज पर राणा दग्गुबाती और अल्लू अर्जुन के साथ बातचीत करते हुए स्क्रीनशॉट शेयर किया था। जबकि तृषा कृष्णन और राणा दग्गुबाती के बीच टकराव काफी चर्चित है, इसलिए दोनों को एक साथ बात करते देखना काफी आश्चर्यजनक था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो तृषा कृष्णन चिरंजीवी की फिल्म आचार्य से पांच बाद तेलुगु सिनेमा में वापसी करने वाली थीं लेकिन वह रचनात्मक भिन्नताओं का हवाला देती हुईं इस परियोजना से अलग हो गईं। इसके बाद इस फिल्म में इस फिल्म में काजल अग्रवाल को लिया गया।
तृषा कृष्णन का टिक टॉक पर डेब्यू, वीडियो देख दे बैठेंगे दिल

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या