window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); कृति सेनन ने कजरारे पर किया क्लासिकल डांस | T-Bharat
September 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

कृति सेनन ने कजरारे पर किया क्लासिकल डांस


बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने ऐश्वर्या राय के सुपरहिट गाना ‘कजरारे’ पर क्लासिकल डांस किया है। कृति ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। कृति का एक डांस वीडियो सामने आया है जिसमें वह ऐश्वर्या राय बच्चन को टक्कर देती नजर आ रही है। उन्होंने ऐश्वर्या के कजरारे पर शानदार क्लासिकल डांस करके तारीफें बटोरी हैं। इंस्टाग्राम पर कृति का एक नया वीडियो सामने आया है जिसे देखकर ऐश्वर्या राय भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगीं।
कृति इस वीडियो में काफी बेहतरीन अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वह इन दिनों क्लासिकल डांस में परफेक्शन ला रही हैं। इसका वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया है। इस छोटे से वीडियो में कृति के एक्सप्रेशन काबिले तारीफ हैं। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो में कृति कजरारे गाने की शुरुआत वाली शायरी पर परफॉर्म कर रही हैं।

news
Share
Share