अनन्या पांडे ने पुनीत मल्होत्रा की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से बॉलिवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी थे। अनन्या पुनीत की शुक्रगुजार हैं कि उन्हें फिल्म में काम करने का मौका दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी वजह से ही अनन्या अब तक सिंगल हैं।
अनन्या पांडे बॉलिवुड में ज्यादा पुरानी नहीं फिर भी फैंस के दिलों की धडक़न बन चुकी हैं। उनका नाम को-स्टार कार्तिक आर्यन से भी जुड़ चुका है। हालांकि एक चैट शो के दौरान उन्होंने बताया कि वह अब तक सिंगल हैं और इसकी वजह उनकी डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या ने बताया कि वह इस वक्त रिलेशनशिप में नहीं हैं क्योंकि पुनीत का नेचर उनके लिए काफी प्रोटेक्टिव है। उनके मुताबिक पुनीत ने कभी किसी को उनके पास नहीं फटकने दिया।
इससे पहले पति पत्नी और वो के वक्त रिपोर्ट्स थीं कि अनन्या कार्तिक आर्यन के साथ डेटिंग कर रही हैं। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इन खबरों को गलत बताया था और कहा था वह ऐसी खबरों से परेशान नहीं होतीं। उन्होंने यह भी कहा था कि इन अफवाहों से उनके रिलेशन पर भी फर्क नहीं पड़ता है। वहीं कार्तिक आर्यन का नाम उनकी लव आज कल को-स्टार सारा अली खान के साथ जोड़ा जा चुका है। खबरें ये भी थीं कि दोनों अलग हो चुके हैं।
वर्क फ्रंट पर बात करें तो अनन्या खाली पीली में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके ऑपोजिट ईशान खट्टर नजर आएंगे। इसके अलावा वह शगुन बत्रा की फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल्स में होंगे।
अपनी डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा की वजह से सिंगल हैं अनन्या पांडे!

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या