window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); असली खतरों की खिलाड़ी हैं डियाना उप्पल | T-Bharat
February 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

असली खतरों की खिलाड़ी हैं डियाना उप्पल


खूबसूरत और दिलकश दिखने वाली इस ऐक्ट्रेस को देख क्या कोई कह सकता है कि यह खतरों की खिलाड़ी रही है और काफी डेयरिंग भी है? शायद नहीं। लेकिन यह सच है। क्या आप जानते हैं कि यह ऐक्ट्रेस कौन है? यह हैं डियाना उप्पल, जो कि मिस इंडिया यूके रह चुकी हैं और वह कई इंग्लिश फिल्मों और म्यूजिक विडियो में काम कर चुकी हैं। अगर आपको याद हो तो डियाना उप्पल फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी-5 का हिस्सा भी रही थीं। उसमें डियाना ने कई चैलेंजिग टास्क में हिस्सा लिया और होस्ट रोहित शेट्टी तक को इम्प्रेस कर दिया था। डियाना की पैदाइश मिडिलब्रॉट की है, लेकिन 12 साल की उम्र में ही उनका परिवार मिडलैंड्स आ गया। जब वह छोटी थीं, तभी उनके पिता की कैंसर से मौत हो गई। शो में रहने के दौरान डियाना ने एक प्लास्टिक बैग के अंदर 11 मिनट तक रहने का रेकॉर्ड भी तोड़ दिया था। 2 साल पहले ही डियाना ने डायरेक्शन के फील्ड में भी कदम रखे और अब वह भारत के उत्तरी-पश्चिम इलाके में रहने वाले बंजारा समाज पर डॉक्युमेंट्री बना रही हैं। डियाना उप्पल ने साल 2012 में बिग ब्रदर में भी हिस्सा लिया। ऐक्टिंग और डायरेक्शन के अलावा डियाना एक बिजनसवुमन भी हैं और डीकेयू वर्ल्ड के तहत एक साथ कई बिजनस संभाल रही हैं।
००

news
Share
Share