ऐक्ट्रेस करीना कपूर फिल्म अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान के साथ नजर आएंगी। ऐक्ट्रेस का कहना है कि हमेशा से इरफान खान के साथ काम करना चाहती थीं। बल्कि, उन्होंने हाल ही में कहा था कि वह उनके साथ साहिर लुधियानवी की बायॉपिक में काम करना चाहेंगी। ऐसी भी खबरें है कि फिल्म में करीना कपूर और इरफान खान एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। करीना कपूर ने कहा वह चाहती हैं कि फिल्म बनें। पहली इरफान खान से मिलने के बारे में बात करते हुए करीना कपूर ने कहा कि जब उनसे मिली तो पाया कि वह इतने अच्छे हैं कि आश्चर्य में पड गई। बता दें कि यह पहला मौका होगा जब इरफान खान और करीना स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। अंग्रेजी मीडियम में काम करने को लेकर करीना कपूर ने कहा फिल्म को चुनना में एक आसान निर्णय था। उन्होंने कहा कि इरफान खान के साथ काम करने को लेकर इस फिल्म ने उन्हें प्रेरित किया।
अंग्रेजी मीडियम का डायरेक्शन होमी अदजानिया कर रहे हैं और इसके दिनेश विजान ने प्रड्यूस किया है। इस फिल्म से इरफान लंबी बीमारी के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। इरफान फिल्म में ऐक्ट्रेस राधिका मदान के पिता के रोल में होंगे जबकि करीना इसमें एक पुलिसवाली की भूमिका में दिखेंगी। वहीं, फिल्म में पकंज त्रिपाठी और दीपक डोबिरयाल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म 20 मार्च को रिलीज होगी।
Her khabar sach ke sath

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या