बिग बॉस 13 की पूर्व प्रतिभागी शहनाज गिल ने रिएलिटी शो में घर में रहने के दौरान अपनी एक तस्वीर को साझा कर कुछ पुरानी बातों को याद किया। पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से जानी जाने वाली शहनाज ने बिग बॉस के घर के अंदर स्टैंड-अप कॉमेडी टास्क से अपनी एक तस्वीर को शेयर किया है।
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, मुझे बस एक माइक और मंच की जरूरत है..बल्ले बल्ले तो जीन्स में है..।
शहनाज फिलहाल बिग बॉस 13 की स्पिन-ऑफ सीरीज मुझसे शादी करोगे में नजर आ रही हैं जिसकी मेजबानी मनीष पॉल कर रहे हैं। इसमें शो के फाइनलिस्ट पारस छाबड़ा भी हैं।
यह एक स्वयंवर शो है जिसमें ये दो प्रतिभागी अपने लिए सही जीवनसाथी तलाश रहे हैं। इसे बिग बॉस के घर में ही शूट किया जा रहा है।
बल्ले बल्ले तो जीन्स में है : शहनाज गिल

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या