window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); राधा बन सुर्खियां बटोर रहीं शाइनी दोशी | T-Bharat
February 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

राधा बन सुर्खियां बटोर रहीं शाइनी दोशी


पॉप्युलर टीवी ऐक्ट्रेस शाइनी दोशी भले ही स्क्रीन पर गर्ल नेक्स्ट डोर और ट्रडिशनल अवतार में नजर आती हों, लेकिन रियल लाइफ में वह किसी दीवा से कम नहीं हैं। इन दिनों टीवी पर राधा का किरदार निभा रहीं शाइनी इतनी खूबसूरत हैं कि उनके आगे गोपियां भी फेल हैं। शाइनी इन दिनों टीवी शो श्रीमद भगवत महापुराण में देवी राधा के किरदार में नजर आ रही हैं, जिसमें लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली के पॉप्युलर टीवी शो सरस्वतीचंद्र से की थी। इस शो में निभाए कुसुम के किरदार ने उन्हें खूब पॉप्युलैरिटी दिलाई। सरस्वतीचंद्र के बाद शाइनी दोशी ने कई अन्य शोज में काम किया, जिनमें जमाई राजा, बहू हमारी रजनीकांत, दिल ही तो है और लाल इश्क शामिल हैं। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 8 में भी हिस्सा लिया और अपने हैरतअंगेज स्टंट से शो के होस्ट रोहित शेट्टी को भी हैरान कर दिया था। शोबिज इंडस्ट्री में शाइनी को भले ही चंद साल हुए हों, लेकिन अपने टैलंट के दम पर उन्होंने अपनी पहचान बना ली है और लोगों के दिलों में जगह भी।
००

news
Share
Share